शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत का शुभारंभ
होशंगाबाद। श्री बांके बिहारी गौ सेवा समिति (Shri Banke Bihari Gau Seva Samiti) के तत्त्वाधान बुधवार को श्रीमद्भागवत का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में श्रीमद्भागवत कथा का आरंभ किया गया। कथा व्यास भागवतभूषण आचार्य पुष्कर परसाई ने कथा शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि जो ब्रह्मानंद को प्रदान करे वह कथा है। अथवा जो मन की व्यथा को मिटाय वह कथा है जो भगवान की प्राप्ति कराय उसे भी कथा कहते हैं। कथा मनोरंजन का साधन नहीं मनोमंथन का साधन है। जो व्यक्ति श्रीमद्भागवत की कथा पूर्ण मनोयोग से सुनता है उसकी 21 पीढ़िया भगवान् की कृपापात्र हो जाती हैं। परमात्मा प्राप्ति का सबसे सरलतम माध्यम परमात्मा की कथा ही है। कथा हमारे पुण्यों के प्रभाव से नहीं परमात्मा की कृपा से हमे सुनने का अवसर प्राप्त होता।