---Advertisement---

इटारसी के शुभ्र तिवारी का राष्ट्रीय अंडर-14 फुटबॉल टीम में चयन

By
Last updated:
Follow Us
  • आरबीएफसी के खिलाड़ी का बड़वानी कैंप के बाद चयन
  • टीम आज अमरकंटक एक्सप्रेस से छत्तीसगढ़ रवाना

इटारसी। नगर के फुटबॉल जगत के लिए यह बड़े गर्व का क्षण है। रेलवे बॉयज फुटबॉल क्लब, नया यार्ड के उभरते खिलाड़ी शुभ्र तिवारी पुत्र प्रीतम तिवारी, जो एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा आठवीं के छात्र हैं, उनका चयन राष्ट्रीय अंडर-14 मध्य प्रदेश फुटबॉल टीम में हुआ है। शुभ्र तिवारी का चयन बड़वानी में आयोजित 15 दिवसीय गहन प्रशिक्षण कैंप के बाद किया गया। उनके इस राष्ट्रीय स्तर के चयन ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण अंचल (नया यार्ड) में भी फुटबॉल खेल का स्तर काफी ऊंचा है और यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

टीम छत्तीसगढ़ रवाना

चयनित होने के तुरंत बाद, मध्य प्रदेश की टीम आज शाम अमरकंटक एक्सप्रेस से छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रवाना हो रही है। क्लब के सचिव देवेंद्र खाड़े ने बताया कि शुभ्र तिवारी के इस शानदार प्रदर्शन और चयन पर जिले भर के खेल संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष डैनी पांडे, मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के सचिव अमित देव रंजन, वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा, और सत्येन्द्र पाल जग्गी व राजीव दुबे प्रमुख रहे।

इनके साथ ही रेलवे बॉयज फुटबॉल क्लब के संरक्षक गुड्डन पांडे, कैलाश शर्मा, सुरेश गोयल, अनिल मिहानी, तरुण पोपली, दिलीप मैना, रवि चौधरी, जितेंद्र ओझा, अश्वनी मालवीय, क्लब के मार्गदर्शक विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील सचान, गुरमुख सैनी, भवानी दुबे, सरपंच जितेंद्र पटेल ने शुभ्र तिवारी के उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन की कामना की है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.