शिविर लगाकर किया रेलवे कर्मचारियों की समस्या का निराकरण

Post by: Rohit Nage

Solved the problem of railway employees by organizing a camp

इटारसी। रेलवे के कार्मिक विभाग ने कर्मचारी समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पचास से अधिक कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया गया।

पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल के बड़े रेलवे जंक्शन इटारसी के स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के सामने कर्मचारी समस्या निवारण शिविर का आयोजन कार्मिक विभाग ने किया। इस अवसर पर कर्मचारियों की कार्मिक विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया। बताया जा रहा है कि इस शिविर में कर्मचारियों की एचआरएमएस, सेवा पुस्तिका निबटान और वेतन भत्ते सहित अन्य समस्याओं का निराकरण किया गया।

यह शिविर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के आदेश पर लगाया गया था। इस अवसर पर मुख्य कल्याण कार्मिक निरीक्षक आशीष परदेशी, संजीव अवस्थी, कार्यालय अधीक्षक रूपेश पाटिल, विनोद सिंह और अशोक चैहान मौजूद रहे। मुख्य कल्याण कार्मिक निरीक्षक श्री परदेशी ने बताया कि शिविर में पचास से अधिक कर्मचारियों की समस्या का निराकरण किया गया।

error: Content is protected !!