---Advertisement---

एसपी नर्मदापुरम ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, त्वरित निराकरण के निर्देश

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में आज 14 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) ने साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया। इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान कुल 9 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकतर शिकायतें लेनदेन, मारपीट एवं महिला संबंधी मामलों से संबंधित थीं। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण को सुनिश्चित करने हेतु, शिकायतकर्ता के समक्ष ही संबंधित अनुविभागीय अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारियों को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में यह जनसुनवाई प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से आयोजित की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना, उन्हें न्याय दिलाना और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने बताया कि पुलिस प्रशासन सदैव जनहित में तत्पर है और जनसुनवाई का आयोजन आम नागरिकों को यह आश्वस्त करता है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा। इस पहल से आमजन का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.