---Advertisement---

बच्चों के लिए क्‍यो हैं खेलकूद जरूरी जाने

By
On:
Follow Us

बच्चों को खेलकूद  के प्रति प्रोत्साहित करना बहुत ही जरूरी हैं। जाने कैसे खेलकूद से बच्चों को मानसिक और शारीरिक विकास होता हैं

बच्चों के लिए खेलकूद क्‍यो जरूरी हैं (Why Are Children Sports Important)

खेलकूद बच्चों के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक हैं। खेलकूद के माध्यम से बच्चे सामाजिक रूप से बातचीत करना सीखते हैं। साथ ही खेलकूद के जरिये शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। खेल बच्चों के विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। खेलकूद से ही बच्‍चे का चिड़चिड़ापन कम होता हैं और वे बाहर के माहौल में अन्‍य लोगों के साथ काफी कुछ सीखते हैं

जब बच्चे खेलते हैं तो उनके चेहरे पर खुशियां होती हैं। साथ ही वे काफी ज्यादा एक्टिव भी रहते हैं। बच्चों के जीवन में खेल का महत्व काफी ज्यादा हैं। इससे वे भावनात्मक रूप से भी मजबूत होते हैं। लेकिन कुछ बच्चों के खेलने के लिए फोर्स करना पड़ता हैं। क्योंकि आजकल मोबाइल और टीवी ने बच्चों को घर में बांधकर रख दिया हैं। वह मोबाइल और टीवी में इतना ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि कोई भी शारीरिक एक्टिविटी करना भूल जाते हैं। बच्चों की यह आदत उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हानिकारक हैं।

खेलकूद से मस्तिष्क का विकास होता हैं (Develops The Brain)

बच्‍चो के मस्तिष्क विकास के लिए खेलकूद जरूरी हैं। खेल से बच्‍चों के सीधे मस्तिष्‍क पर बेहतर प्रभाव पड़ता हैं। खेल वह जगह हैं जहां बच्चे सामाजिक तौर पर एक दूसरे से जुड़ते हैं। वे खेल के जरिये आत्म-नियंत्रण सीखते हैं।

यह भी पढें : स्वस्थ रहने के लिए इन 20 नियमों का प्रतिदिन पालन करें…

हड्डियां मजबूत होती हैं  (Bones Are Strong)

खेलकूद से बच्चों की हड्डियां मजबूत होने से साथ स्नायु बंधन और मांसपेशियों का विकास सही ढंग से होता हैं। जब बच्चे खेलते हैं  तो उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता हैं जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

संपूर्ण शारीरिक विकास (Overall Physical Development)

खेलकूद से बच्चों का संपूर्ण शारीरिक विकास सही ढंग से होता हैं। नियमित रूप से करीब 30 मिनट प्रतिदिन खेलने से हड्डियों में रक्त संचार बढ़ता हैं। साथ ही रस्सी कूद, जंपिंग जैसे गेम्स खेलने से बच्चों की हाइट बढ़ती हैं।

मोटेे बच्‍चो के लिए खेलकूद का महत्‍व (Importance Of Sports For Obese Children)

बच्चे काफी ज्यादा जंकफूड्स खाना पसंद करते हैं। उनकी जिद्द पर आप उन्हें जंकफूड्स खाने से रोक भी नहीं पाते। ऐसे में बच्चों को जंकफूड्स सही से पचाने के लिए शारीरिक एक्टिविटी करना बेहद जरूरी होता हैं। जंक फूड्स खाने से बच्चों को मोटापा बढ़ सकता हैं। ऐसे में अगर आप बच्चों को रोजाना खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए इससे उनका वजन कंट्रोल में रह सकता हैं।

धैर्य  (Patience)

खेल की गतिविधियों से शारीरिक सहन शीलता बढ़ती है क्योंकि प्रत्येक खेल को आख़िरी तक खेला जाता हैं जिससे बच्चेे सीखता हैं कि अधिक समय तक गर्मी में कैसे रहा जाता हैं।

सहनशीलता (Tolerance) 

खेल खिलाड़ी की सहनशीलता के लिए चुनौती के समान होता हैं।अगर आपका बच्चा इस प्रकार के खेलों में सहभागी हो ताकि उसकी सहनशीलता बढ़ सके। शारीरिक गतिविधियों में ताकत ही सब कुछ होती हैं।

सामाजिक कौशल में सुधार Improve Social Skills)

खेल की भावना बच्चों में सामाजिक कौशल को सुधारने में असरदार हो सकती हैं। अगर आपके बच्चे ग्रुप में खेलते हैं तो इससे उनके बीच एकता और टीम वर्क की भावना बढ़ती हैं। उनमें जीत का जज्बा बढ़ता हैं। ये सभी चीजें बच्चों को आगे चलकर एक बेहतरीन इंसान बना सकती हैं।

बच्चों को खेलने के लिए कैसे करें प्रोत्साहित How To Encourage Children To Play)

खेलना-कूदना बच्चों के लिए बहुत ही जरूरी हैं। खासतौर पर बाहर खेलना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता हैं। अगर आपका बच्चा घर में रहना पसंद करता हैं तो आप उन्हें बाहर खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें बाहर खेलने के महत्व के बारे में बताएं। उन्हें बताएं कि इससे वे स्ट्रॉन्ग होंगे यह बताना चाहिए।

इससे उनका खेलने-कूदने के प्रति लगाब बढेगा । बच्चों को कम से कम 30 मिनट बाहर खेलने के लिए जरूर करना चाहिए। यह उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी हैं।

बच्‍चो के खेलकूद लिए जरूरी टिप्‍स (Important Tips For Children’s Sports)

  • अगर बच्चे बाहर खेलने के लिए अकेले नहीं जा रहा हैं तो पूरी फैमिली के साथ बाहर जाएं और उनके साथ खेलने की कोशिश करें। इससे धीरे-धीरे बच्चे का खेलने के प्रति इंट्रेस्ट बढ़ेगा।
  • खेलने के दौरान बच्चों के प्रयास को अपना समर्थन दें। इससे उन्हें काफी खुशी मिलेगी और आपका समर्थन पाने के लिए वे और बेहतर प्रयास करेंगे।
  • घर में अगर आपका बच्चा कंप्यूटर या फिर टीवी पर ज्‍यादा टाईम देता हैं तो उनके इस समय को सुनिश्चित करें। इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों को 2 घंटे से ज्यादा इस्तेमाल न करने के लिए कहें। इससे वे अपना समय अन्य चीजों पर लगा सकेंगे।
  • स्कूल के शिक्षकों को भी कहें कि को खेल के बारे मे बताएं।
  • जब आप अपने बच्चों को छोटे-मोटे काम के लिए बाहर भेजते हैं तो उन्हें साइकिल से जाने के लिए कहें।
  • सप्ताह में 2 से 3 दिन उन्हें पार्क ले जाएं।
  • बच्चों को समझाएं कि उनके लिए फिजिकल एक्टिविटी कितना जरूरी हैं। इससे उनके शरीर को क्या-क्या फायदा होगा।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.