इटारसी। नेशनल हाईवे (National Highway) स्थित खेड़ापति माता मंदिर (Khedapati Mata Mandir) के पास इन्स्टाकार्ट (Instacart Hub) हब के आफिस से अज्ञात ने शटर का ताला तोड़कर डिलेवरी हब ()Delivery Hub में चोरी कर ली। घटना 28 अक्टूबर की शाम 6 बजे की बतायी जा रही है। दूसरे दिन रात साढ़े दस बजे इटारसी (Itarsi) थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी गयी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेड़ापति माता मंदिर के पास इन्स्टाकार्ट हब आफिस से अज्ञात ने शटर पर लगा ताला तोड़कर डिलेवरी हब में घुसकर मय लाकर के 152770 रुपए की चोरी कर ली है। पुलिस ने अभिनव (Abhinav) पिता विनोद बिछोतिया (Vinod Bichotia) 31 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी (Housing Board Colony) की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
शटर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए चुराये

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






