होशंगाबाद। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर (Superintendent of Police Santosh Singh Gaur)ने सम्मान अभियान के जागरूकता कार्यक्रम के तारतम्य में सम्मान रथ (Honor chariot)को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ निरंतर 26 जनवरी तक जागरूकता कार्यक्रम के रूप में शहर एवं तहसील मुख्यालय में एनिमेशन मूवी (Animation movie), नारी सम्मान गान एवं प्रेजेंटेशन (presentation)प्रस्तुत करेगा।
इसके साथ ही कम्यूनिटी आऊटरीच (Community outreach)की गतिविधियों में सेठानी घाट (Sethani Ghat), बालागंज (Balaganj)एवं जुमेराती (Jumerati)क्षेत्र में नारी सम्मान गान के साथ लोगों को जागरूक कर नारी सम्मान की शपथ दिलाई गई। कम्यूनिटी आऊटरीच के लिए बनाई गई। टीम (Team) द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर लोगों से चर्चा कर पोस्टर चस्पा किये एवं जागरूक किया गया।
सम्मान रथ रवाना, लोगों को जागरुक किया


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







