इटारसी। आसमान पर बादलों के बीच नौपता का समय निकल गया। इस दौरान चालीस से ऊपर गया तापमान अचानक 35 डिग्री तक नीचे आ गया था। नौपता खत्म होने के बाद धूप और गर्मी ने फिर असर दिखाया और पारा फिर चालीस पार कर गया है। आज सोमवार को इटारसी का तापमान 42 डिग्री तापमान रहा।
हालांकि दो दिन पूर्व हल्की बारिश से मौसम में आंशिक ठंडक आयी थी। शहर में मौसम परिवर्तन के चलते गुरुवार की शाम को लगभग 6:30 बजे आसमान में बादलों छा जाने के बाद तेज हवा और आंधी के साथ कुछ देर तक बारिश हुई। 25 मई से 2 जून तक चले नौतपा में तापमान 40 डिग्री से लुढ़ककर 35 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया था लेकिन जैसे ही नौतपा समाप्त हुआ है। तापमान फिर चालीस पार कर गया। जिला इस समय झुलसा देने वाली गर्मी की चपेट में है।
हालांकि दो जून रविवार को नौतपा विदा ले चुका है। इसके बावजूद गर्मी अपना कहर बरपा रही है। इसके के चलते पारा छलांग लगाते हुए आज 42 डिग्री पर जा पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार कुछेक जिलों को छोड़कर अभी ज्यादातर जगह तेज गर्मी पडऩे वाली है।
बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले चौबीस घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री नौगांव छतरपुर में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री पचमढ़ी नर्मदापुरम में दर्ज किया।