---Advertisement---

मानसून की आहट के बीच 41 डिग्री के पार दर्ज हो रहा पारा

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। जिले में मानसून की आहट के साथ ही सूरज (Suraj) के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। पिछले दो दिनों से पारे की चाल में बदलाव देखने को मिल रहा हैं और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज हो रहा है। शुक्रवार को जहां अधिकतम पारा 41.9 डिग्री रहा जो इस सीजन (Season) का सर्वाधिक था, वहीं शनिवार को इसमें मामूली गिरावट आई और पारा 41.7 डिग्री पर ठहरा।

हालांकि रविवार को भी सुबह से सूरज के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। सुबह 10 बजे ही सूरज की तेज तपन लोगों को हलाकान कर रही है। वहीं शनिवार-रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम पारे में 2.2 डिग्री का उछाल आया और तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस पर जा ठहरा जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। हालांकि मानसून आने के पूर्व पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम (East Western Disturbance System Active) सक्रिय हो रहा है जिससे नर्मदापुरम संभाग (Narmadapuram Division) में बादलों की आमद देखी जा रही है, जिससे उमस भरी गर्मी पड़ रही है। ऐसे में दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन के संकेत भी मिल रहे हैं।

झुलसा रहीं धूप

जिले में जून माह में झुलसा देने वाली धूप से लोगों के हाल-बेहाल हैं। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 41 डिग्री के ऊपर पहुंच रहा है। दोपहर में धूप की तल्खी से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। शाम होने के बाद लोग बाजार में निकल रहे हैं। वहीं दिन के साथ अब रातें में गर्म हो रहीं हैं। ऐसे में लोगों को न दिन सुकून मिल रहा हैं और न ही रातें राहत दे रहीं हैं।

पिछले दो दिनों का तापमान

  • 11 जून न्यूनतम 29.1 डिग्री
  • 10 जून अधिकतम 41.7 और न्यूनतम 26.9
  • 09 जून अधिकतम 41.9 डिग्री, न्यूनतम 26.8 डिग्री

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.