---Advertisement---

सपरिवार रक्तदान कर दिया विश्व बंधुत्व का संदेश

By
On:
Follow Us
  • भाजपा नेता संतोष पारीक ने पीडि़त मानवता की सेवा में पेश की नई मिसाल

सिवनी मालवा। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में अपनी सकारात्मक राजनीति और संघटनात्मक कौशल के लिए अलग पहचान रखने वाले भाजपा नेता संतोष पारीक ने पीडि़त मानवता की सेवा में प्रदेश में एक नई मिसाल प्रस्तुत की है।
विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी परिवार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी संतोष पारीक ने अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ जाकर रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में संतोष पारीक के साथ उनकी पत्नी रेखा पारीक, भतीजी कृष्णा पारीक, भतीजा ऐश्वर्य पारीक सम्मिलित हैं।

रक्तदान के अवसर पर संतोष पारीक ने कहा कि दुर्घटना एवं बीमारी में अनेक असहाय और गरीब व्यक्तियों को रक्त की तत्काल आवश्यकता होती है, जबकि रक्तदान को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं, जिसे दूर करने के लिए उन्होंने यह संकल्प लिया था कि विश्व बंधुत्व दिवस पर पीडि़त मानवता की सेवा में प्रयासरत रहकर वे सपरिवार रक्तदान करेंगे। आज उन्होंने सपरिवार रक्तदान कर अपने संकल्प को पूरा किया।

ब्रह्माकुमारी परिवार को विशाल रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि यह संगठन सदैव सामाजिक सहयोग और समरसता, सहज योग के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने सिवनी मालवा सहित नर्मदापुरम जिले और प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि जीवन में एक बार प्रत्येक व्यक्ति को सपरिवार रक्तदान करने का संकल्प अवश्य पूरा करना चाहिए। रक्तदान शिविर में ब्रह्माकुमारी परिवार के साधक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.