---Advertisement---

विधायक ने अपने प्रतिनिधियों से कहा, जनता तक पहुंचायें योजनाओं का लाभ

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने आज कृषि उपज मंडी समिति नर्मदापुरम के सभागार में अपने संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर उनको विभागों में कामकाज संबंधी ज्ञान दिया और उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, होशंगाबाद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने बैठक में कहा कि विधायक प्रतिनिधि विधायक की छवि होता है, आपको जनता के काम के लिए पूरी तरह से सजग रहना होगा। जो भी जिस विभाग में प्रतिनिधि है, उसे वहां जनहितैषी योजनाओं की जानकारी लेना, उनका कैसा क्रियान्वयन हो रहा है, यह देखने के साथ ही जनहित के लिए शिविरों का आयोजन करने में अपनी भूमिका निभाना चाहिए। शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उनके प्रोत्साहन के कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए।

अधिकारियों के रवैये की जानकारी ली

विधायक डॉ. शर्मा ने अपने प्रतिनिधियों से यह भी पूछा कि वे जिस विभाग में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वहां के अधिकारियों का आपके प्रति रवैया कैसा है, कौन अधिकारी सहयोगी है और किसका रवैया सहयोगी नहीं है? यदि अधिकारी जनहित के मामलों में रुचि नहीं ले रहे और सहयोग नहीं कर रहे हैं तो वह भी विधायक ने अपने प्रतिनिधियों से जानकारी ली। अपने प्रतिनिधियों से कहा कि अपने विभागों की जानकारी जनता तक पहुंचायें और जनहितैषी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने में अपनी भूमिका निभायें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.