– 14 जून की शाम को विशाल चंद्रमा का करिये दीदार
– चन्द्रमा की नजदीकी से दिखेगी उसकी विशालता
– स्ट्राबेरी मून होगा कल का सुपरमून
– खाईये नहीं देखिये कल स्ट्रॉबेरी मून
इटारसी। वटवृक्ष की विशालता की तरह आज वट पूर्णिमा का चंद्रमा भी विशाल दिखने जा रहा हैै, आज यह सुपरमून (Supermoon) होगा। नेशनल अवॉर्ड (National Award) प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने सुपरमून की खगोलीय घटनाओं की जानकारी दी।
सारिका नेे बताया कि चन्द्रमा (Moon) पृथ्वी (Earth) की परिक्रमा अंडाकार पथ पर करते हुऐ 3,.61,885 किमी से कम दूरी पर रहता है, तो उस समय पूर्णिमा का चन्द्रमा सुपरमून कहलाता है। पृथ्वी से 3 लाख 57 हजार 6 सौ 58 किमी की दूरी पर रहते हुये आज यह सुपरमून होगा। यह माइक्रोमून (Micromoon) की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखेगा।
सारिका ने बताया कि पश्चिमी देशों में इसे स्ट्रोबेरी मून (Strawberry Moon) , रोज़मून (Rosemoon) और हनीमून (Honeymoon) भी कहा जाता है। चन्द्रमा जब अपनी औसत पेरीजी के 90 प्रतिशत दूरी पर रहता है तो इसे सुपरमून कहा जाता है इस साल का यह पहला सुपरमून होगा। पृथ्वी से चंद्रमा की यह निकटता शाम 5 बजकर 22 मिनट पर होगी।
सारिका ने बताया कि शाम सुपरमून को यादगार बनाने क्षितिज से उदित हो रहे चंद्रमा की फोटोग्राफी (Photography) कीजिये। मून इलुजन (Moon Illusion) की घटना के कारण चंद्रमा विशाल गोले के रूप में दिखेगा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

वटपूर्णिमा का चांद भी होगा वट की तरह विशाल


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com