---Advertisement---

नपाध्यक्ष और सीएमओ ने मकर संक्रांति पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने दिए निर्देश

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम्। मकरसंक्रांति पर्व को लेकर मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा नगरपालिका अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली गई। इस दौरान समस्त अधिकारी कर्मचारियों को मकरसंक्रांति पर्व पर मां नर्मदा के सभी घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पाइंटों पर शाम के समय विशेष रूप से अलाव जलाए जाएं। इस दौरान घाटों पर चल रहे पुताई कार्य की भी समीक्षा की गई। बैठक में उपयंत्री दीक्षा तिवारी, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, गौरव वर्मा आदि उपस्थित थे।

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि मां नर्मदा के घाटों पर किसी भी प्रकार से गंदगी न करें। मां नर्मदा में स्रान करते समय साबुन और शैंपू का उपयोग न करें। साथ ही मां नर्मदा में स्रान करते समय सावधानी बरतें। साथ में आए हुए छोटे बच्चों का ध्यान रखें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.