इटारसी। भाजपा नगर इटारसी ने पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के इटारसी आगमन पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के नेतृत्व में फोरलेन स्थित मिडवे ट्रीट रेस्टोरेंट पर स्वागत किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर नगर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से हेमंत खंडेलवाल का फूल माला एवं भाजपा का गमछा पहना कर स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर भाजपा अध्यक्ष राहुल चौरे, पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, सौरभ मेहरा, अतुल शुक्ला, गोपाल शर्मा, उपनिषद दुबे, अर्जुन भोला, गौरव बड़कुर, संजय चौधरी, आशा राव, गोविंद महतो, सत्येन्द्र पाल जग्गी, हैप्पी भाटिया, मिथलेश गोस्वामी, मोनीश दमाड़े, अमित विश्वास, कुंदन गौर, संदीप तिवारी, विजय चौरे, वीरेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








