होशंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा समर्पण सप्ताह के तहत शनिवार को भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल के मार्गदर्शन में कारीगरों व राज मिस्त्रियों का सम्मान किया।
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय चौकसे ने बताया कि बताया कि विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कामगारों का सम्मान तिलक लगाकर व माला पहनाकर किया एवं सभी को चाय पिलाई। इस दौरान कामगारों के हित में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी, अजय शर्मा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल आर्य, श्रीराम सागर, अखिलेश निगम सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया कामगारों और राज मिस्त्रियों का सम्मान

For Feedback - info[@]narmadanchal.com