प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ये गाडिय़ां प्रभावित

प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ये गाडिय़ां प्रभावित

इटारसी/भोपाल। मध्य रेल, सोलापुर मंडल (Central Railway, Solapur Division) के दौंड-मनमाड़ रेल खण्ड (Daund-Manmad Rail Division) के कश्ती एवं बेलवंडी स्टेशनों के मध्य श्रीगोण्डा रोड स्टेशन (Shrigonda Road Station) पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (Electronic Interlocking) कार्य हेतु कश्ती, श्रीगोंडा रोड, बेलवंडी स्टेशनों पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य आज 4 अक्टूबर 2022 से 18 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। रेल विकास से संबधित इस कार्य के दौरान मंडल से प्रारंभ/समाप्त होने/गुजरने वाली कुछ यात्री गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

निरस्त की गई गाडिय़ां

  • – गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 05 एवं 12 अक्टूबर 2022 को तथा संख्या 01921 पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 06 एवं 13 अक्टूबर 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
  • – गाड़ी संख्या 22172 रानी कमलापति-पुणे हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 08 अक्टूबर 2022 एवं 15 अक्टूबर 2022 को तथा गाड़ी संख्या 22172 पुणे-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 09 एवं 16 अक्टूबर 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
  • – गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 09 एवं 16 अक्टूबर 2022 को तथा गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल 10 एवं 17 अक्टूबर 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!