शुक्रवार, जुलाई 5, 2024

LATEST NEWS

Train Info

केसला पोल्ट्री की आम सभा में हजारों आदिवासी शामिल हुए

इटारसी। केसला पोल्ट्री सहकारी सोसाइटी मर्यादित (Kesala Poultry Cooperative Society Limited), सुखतवा (Sukhtawa) की 22 वी वार्षिक साधारण आम सभा को म.प्र. महिला पोल्ट्री प्रोड्यूसर कंपनी (M.P. Mahila Poultry Producer Company) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. हरेकृष्ण डेका (Dr. Harekrishna Deka) ने संबोधित करते हुए सभी महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुर्गी पालन के क्षेत्र में हमें और तरक्की करना है। हमें आत्मनिर्भर भारत की ओर निरतर आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर कम्पनी ओर से डॉ. पवन हजारिका (Dr. Pawan Hazarika) ने भी संबोधित किया। सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती कुन्ती धुर्वे (Mrs. Kunti Dhurve) ने आम सभा में समिति का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता की गत वर्ष के अन्त में कुल सदस्य 1258 थे, इस वर्ष में 20 नये महिला सदस्य बनी हैं और इस तरह सहकारिता की कुल सदस्य 1278 हो गई हैं। श्रीमती धुर्वे ने कहा कि गत वर्ष सहकारिता की अंश पूंजी 1 करोड़ 14 लाख 69 हजार 6 सौ थी, वह बढ़कर समीक्षा वर्ष में 1,25,57,200 रू. ( 1 करोड़ 25 लाख 57 हजार 2 सौ रुपए हो गई है। गत वर्ष संस्था की कार्यशील पूंजी 2 लाख 5 हजार 2 सौ 79 रुपए थी , वह बढ़कर समीक्षा वर्ष में 1 करोड़ 35 लाख 70 हजार 973 रुपए हो गई है। गत वर्ष में संस्था को 2,62,027 रुपए का मुनाफा हुआ था। समीक्षा वर्ष 2022-23 में संस्था को 1,80,77,516 रुपए का घाटा हुआ है।

श्रीमती कुंती धुर्वे ने आगामी वर्ष 2023-24 की कार्य आयोजान प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस वर्ष 16 लाख 10 हजार चूजा डालने की योजना है। इस वर्ष में मुर्गी का औसत वजन 2.23 किलोग्राम में बेचेंगे। इस वर्ष 2.23 किलो ग्राम वजन पाल कर 1.65 एफ.सी.आर का लक्ष्य रखा है। इस वर्ष मुर्गी को औसत दिन 38.8 में बेचेंगे। इस वर्ष सहकारिता का व्यवसाय लगभग 32.62 करोड़ करने का लक्ष्य रखा है। सहकारिता के सदस्यों का मुनाफा लगभग 2 करोड़ करने का लक्ष्य रखा है। सहकारिता का मुनाफा लगभग 80 लाख करने का लक्ष्य रखा है। उचित गुणवत्ता वाला ही चूजा और दाना मुर्गी के लिए खरीदेंगे। सभी सदस्यों की साल भर की औसत ई.आई.338 तक लाने की कोशिश करेंगे। आगामी 5 वर्षो में 2028 तक 500 पुरानी महिला सदस्यों के साथ शेड कैपेसिटी को 1000 स्कैवर फीट तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। संचालन सुनील इरपाचे (Sunil Irpache) ने किया।

Royal

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!