होशंगाबाद। कोतवाली पुलिस ने गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों(Accused) को गिरफ्तार(Arrest) किया है। कोतवाली टीआई संतोष सिंह चौहान(Kotwali TI Santosh Singh Chauhan) के मुताबिक 8 अगस्त की रात हुए गोलीकांड(Firing) में आरोपी आशीष पाठक को आज गिरफ्तार किया है।
थाना कोतवाली में नाबालिग के गुम होने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। प्रकरण की विवेचना में गुमशुदा को तलाश किया और आरोपी शहीद खान 21 वर्षए निवासी ग्वालटोली को भी गिरफ्तार किया है। इसी तरह से 4 अगस्त को मिथलेश पिता श्रीराम द्विवेदी, निवासी कालिका नगर ने गौरव जाटव पर अड़ीबाजी कर मारपीट करने की शिकायत दर्ज करायी थी। आज मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गंभीर अपराध के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com






