वर्कशॉप ऑन एग्जामिनेशन टेक्निक से मिले टिप्स

Post by: Poonam Soni

होशंगाबाद। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय (NMV College) के अंग्रेजी विभाग द्वारा ‘वर्कशॉप ऑन एग्जामिनेशन टेक्निक’ एवं अन्य साहित्यिक विषयों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।
प्राचार्य डॉ ओएन चौबे ने सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को आशीर्वचन से प्रोत्साहित किया। डॉ हंसा व्यास प्राध्यापक इतिहास ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने की बात कही और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ अमिता जोशी विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान ने प्रेरणात्मक व्याख्यान द्वारा विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन किया। डॉ सुधीर दीक्षित ( विभागाध्यक्ष अंग्रेजी) ने छात्र छात्राओं को उत्तम अभिनय प्रस्तुति पर पुरस्कृत किया। डॉ ममता गर्ग प्राध्यापक अंग्रेजी में साहित्यिक विषयों पर विचार प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। डॉ राजीव शर्मा ने व्याकरण की बारीकियां समझाई।

workshop

डॉ. तनुजा निमजे ने अंग्रेजी भाषा का महत्व बताया। कार्यक्रम में अंग्रेजी साहित्य के एमए, बीए के छात्र छात्राओं ने पेपर प्रेजेंटेशन Oedipus Rex, Hamlet, Twelfth night, As you like it जैसे विषयों पर प्रस्तुत किए। अंग्रेजी साहित्य के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर नाट्य प्रस्तुति की गई। कार्यशाला में ग्रुप डिस्कशन और अंग्रेजी भाषा सीखने का महत्व बताया। डॉ अर्पणा श्रीवास्तव ने संचालन किया। कार्यशाला में वंश, आकाश, तारिका, आरती, विश्वजीत, वैशाली, मुस्कान हर्षवर्धन, कुलदीप, मोहित, रानी, दिव्यांशी, सुनीता, रिचा, सुमित, रानी, सुनीता सिंह और अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!