इटारसी। आज 08 मई 2022 को जबलपुर-इटारसी सेक्शन (Jabalpur – Itarsi Section) पर बनखेड़ी-पिपरिया (Bankhedi – Pipariya) के बीच अप लाइन (Up Line) किलोमीटर 819/7 पर दोपहर 12.40 बजे पीएसएसएस बॉक्स एन (PSSS Box N) मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था, जिसके कारण अप मेन लाइन (Up Main Line) बाधित हो गयी थी।
डाउन मेन लाइन (down main line) यातायात के लिए सुरक्षित थी एवं इस लाइन से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। अप लाइन पर 20.55 बजे यातायात बहाल कर दिया गया है। 08 मई 2022 को प्रारंभ गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस जिसको पहले इटारसी स्टेशन पर शोर्ट टर्मिनेट किया गया था, अब जबलपुर स्टेशन तक चलाया जायेगा। इसी तरह से 12142 पाटलीपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अब अपने प्रॉपर रूट से ही जाएंगी।
इटारसी-जबलपुर रेलखंड में अप लाइन पर यातायात बहाल


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









