इटारसी। राज्य शासन ने नगर पालिका परिषद इटारसी से अधीक्षक सहित दो बाबुओं का तबादला कर दिया है। इन तीनों को जबलपुर जिले में भेजा गया है। माना जा रहा है कि यह पहली सूची है, अभी और सूची आना है।
राज्य शासन ने इन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए उनके सम्मुख दर्शाए स्थान पर पदस्थ करने के आदेश दिये हैं। पहली सूची में प्रदेशभर की नगर पालिका, नगर परिषदों के 74 कर्मचारियों को स्थानांतरित किया है, इनमें इटारसी से सहायक ग्रेड-2 और वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक का काम देख रहे संजय सोहनी को नगर परिषद मझौली जबलपुर, कमल आर्य सहायक ग्रेड-3 को नगर परिषद मझौली जबलपुर और सतीषचंद्र खरे सहायक ग्रेड-3 को नगर परिषद पाटन जबलपुर स्थानांतरित किया है।