इटारसी। भारतीय जनता पार्टी मंडल (Bharatiya Janata Party Mandal) पुरानी इटारसी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान नवयुक्त जिला मंत्री उमेश पटेल का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतोने किया। भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल ने वरिष्ठ जनों का सम्मान किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जय किशोर चैधरी ने पार्टी की स्थापना के बारे में अवगत कराया। मुख्य रूप से उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता शिवनारायण चैधरी, बारेलाल पटेल, हरिलाल यादव, नंद किशोर मेहतो, लीलाधर मनवारे, लीलाधर नामदेव रमेश महतो, रमाकांत चैधरी, मुन्ना लाल महतो, शिव किशोर रावत, जमना मेहतो, निर्मल राजपूत, नितेश, मंडल महामंत्री सोहन चैहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।