इटारसी। नगर कांग्रेस कमेटी (City Congress Committee) एवं युवा कांग्रेस (Youth Congress) ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Former Prime Minister Rajiv Gandhi) की 31 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये।
नगर कांग्रेस कार्यालय सूरजगंज (Surajganj) में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सदस्यों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि राजीव गांधी अदम्य साहस व क्षमता के धनी थे। अपने कार्यकाल में युवाओं को तवज्जो दी, 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार, सूचना का अधिकार, सूचना प्रसारण, दूरसंचार तकनीकी के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान रहा है।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मयूर जायसवाल ने कहा कि राजीव गांधी ने कम्यूटर (Commuter), एटीएम (ATM), आई टी सेक्टर (IT Sector) में जो विकास किया, आज देश के युवा विश्व के तकनीकी क्षेत्र में आज अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाये हुए हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतीश बेस ने कहा कि उनकी योजनाएं देश के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की रही हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी राजेन्द्र सिंह तोमर, विजय बाबू चौधरी, राजकुमार केलु उपाध्याय, गुफरान अंसारी, अशोक साकल्ले, राकेश चन्देले, शशांक गोल्डी बेस, अर्जुन भोला, गौरव चौधरी, इरशाद एहमद सिद्दीकी, पंकज पटेल, दीपक तिवारी, राहुल दुबे, सोनू बकोरिया, दिनेश बारोलिया, अभिषेक साहू, मुन्ना, महेंद्र राय आदि उपस्थित थे।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






