इटारसी। शुक्रवार की सुबह ग्राम छीपीखापा में हुई महिला की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने लगभग तीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं। एक आरोपी मृतका का जेठ और एक भतीजा है। अभी मामले का तीसरा आरोपी फरार है, जिसे जल्द ही पकड़ लेने की बात पुलिस कर रही है।
तवानगर थानांतर्गत छीपाखापा गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे एक महिला की हत्या उस वक्त कर दी गई थी जब वह सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। आरोपियों ने उस पर पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी फरार होकर जंगल में छिप गये थे। पुलिस ने जंगलों की खाक छानी और आरोपी रतिपाल धुर्वे और उसके बेटे जितेन्द्र धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया है। रतिपाल का दूसरा बेटा अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।
तवानगर थाना प्रभारी सुनील घावरी ने बताया कि घटना के बाद एसपी गुरुकरण सिंह (SP Gurukaran Singh), एडिशनल एसपी (Additional SP) और एसडीओपी महेन्द्र मालवीय (SDOP Mahendra Malviya) के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तार के लिए टीम बनायी और मुखबिरों को मुस्तैद किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जंगलों की खाक छानी और आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता मिल गयी है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

छीपीखापा मर्डर मामले में दो आरोपी जंगल से गिरफ्तार

For Feedback - info[@]narmadanchal.com