इटारसी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हाल ही में आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट से संबंधित कई मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा जारी किए गए आपराधिक रिकॉर्ड में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए हैं।
इटारसी थाना में आत्महत्या के लिए उकसाने का एक गंभीर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि मृतक ओमप्रकाश को आरोपियों द्वारा खानदानी जमीन से नाम हटवाने के लिए मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली।
इस मामले में देहरी पथरौटा निवासी अश्विनी पिता लक्ष्मीनारायण चौधरी और कैलाश पिता कालूराम बड़कुर के नाम शामिल हैं। घटना इटारसी रेलवे ट्रैक के पास हुई। ईरानी डेरा के पास मारपीट की एक अन्य घटना में संजीव पिता मंगल सिंह परते घायल हुए, और सलीम पिता गफ्फार खान को आरोपी बनाया गया है।








