रितेश राठौर,केसला। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसला के छात्रों ने कबड्डी के खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की कबड्डी टीम के विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में सफलता हासिल की है, जिसके परिणामस्वरूप दो होनहार छात्रों को अब शिक्षा विभाग स्तर पर खेलने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह दोनों छात्र, जो पहले आदिवासी विभाग के माध्यम से खेले थे, अब शिक्षा विभाग की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयन प्रक्रिया का विवरण (सब-जूनियर वर्ग)
चयन प्रक्रिया के तहत छात्रों ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया।
- जिला स्तरीय चयन में कुल 8 छात्र चयनित हुए थे।
- क्षेत्रीय स्तरीय चयन के लिए 7 छात्रों का चुनाव हुआ।
- अंतिम चरण में, विभागीय/राज्य स्तरीय चयन के लिए दो छात्रों का चयन किया है।
विभागीय/राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ी
- युवराज मावस पिता कन्हैयालाल मावसे
- सूरज तेकाम पिता हरिपाल तेकाम
प्राचार्य गजेन्द्र कुमार गौर एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार ने सभी चयनित छात्रों को उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने युवराज मावसे और सूरज तेकाम को विभागीय/राज्य स्तर पर होने वाले मैचों के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








