सेवानिवृत रेलकर्मियों के लिए यूएमआईडी कार्ड बनाने शिविर लगा
इटारसी। मंडल रेल प्रबंधक भोपाल के आदेशानुसार सीनियर डीपीओ भोपाल द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के लिए चिकित्सा सुविधा में सुगमता के लिए आज इटारसी स्टेशन पर यूएमआईडी (उमीद) कार्ड बनाए जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया।
वेलफेयर इंस्पेक्टर और कार्मिक विभाग की टीम ने शिविर में आए रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार के लिए कम्प्यूटर जेनरेटेड कार्ड जारी करने की कार्यवाही पूर्ण कराई। शिविर में उपस्थित 79 रिटायर्ड स्टाफ में से 32 को इसका तुरंत लाभ मिला, अन्य के कार्ड अन्य डॉक्यूमेंट्स पूर्ण होने पर जारी हो जायेंगे।
ज्ञातव्य है कि आरईएलएचएस के तहत एक माह का वेतन जमा करने वाले सभी रेल कर्मचारियों को ऐसे कार्ड उपलब्ध कराने भोपाल मंडल लगातार ऐसे कैंप का आयोजन करता रहा है एवं आगे भी कैंप रखे जायेंगे।









