इटारसी। घोड़ा कैम्प के सामने आर्डनेंस फैक्ट्री ( Ghoda Camp, Ordnance Factory) के पास से अज्ञात ने चांदौन निवासी एक किसान के प्लांट से कुछ उपकरणों की चोरी कर ली है। चोरी गये माल की कीमत करीब 35 हजार रुपए बतायी जा रही है। फरियादी की शिकायत पर पथरोटा पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पथरोटा थाना प्रभारी नागेश वर्मा (TI Nagesh Verma) के अनुसार उमेश पिता संतोश कुमार गालर, 40 साल, निवासी चांदौन ने शिकायत दर्ज करायी है कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके प्लांट से ग्राइंडर, ब्राइब्रेटर, कटर और कुछ अन्य उपकरण चोरी कर लिये हैं। चोरी गये माल की कीमत 35 हजार रुपए बतायी जा रही है। श्री वर्मा ने बताया कि आरोपियों के विषय में जानकारी मिली है, संभवतः एक या दो दिन में हम उनको पकड़ लेंगे।
प्लांट से अज्ञात ने चुराए हजारों के उपकरण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







