गायत्री शक्तिपीठ नर्मदापुरम में वसंत पर्व उत्सव मनाया

Post by: Rohit Nage

Vasant Parva festival celebrated at Gayatri Shaktipeeth Narmadapuram

नर्मदापुरम। गायत्री शक्तिपीठ नर्मदा पुरम में दो दिवसीय वसंत पर्व एवं गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्म दिवस मनाया जिसमें 1 फरवरी को प्रात: 6 बजे से शाम 6 बजे तक गायत्री महामंत्र का सामूहिक जाप किया। वसंत पंचमी पर्व पर 8 बजे से 5 कुंडी गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों परिजनों ने विश्व कल्याण एवं पर्यावरण संशोधन हेतु सामूहिक गायत्री महामंत्र से आहुतियां समर्पित की।

वसंत पर्व के इस पावन पर पर विद्यारंभ संस्कार, नामकरण संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, जन्म दिवस संस्कार, विवाह संस्कार आदि विभिन्न संस्कार संपन्न कराए। वसंत पर्व के दिन 1926 को वेद मूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के द्वारा अखंड ज्योति पत्रिका का प्रारंभ किया गया एवं अखंड दीप प्रज्वलित किया था। इसी अखंड ज्योति की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 में मनाई जाएगी। इसके संदर्भ मे संपूर्ण भारतवर्ष में ज्योति शक्ति कलश यात्रा निकल जा रही है।

यह यात्रा मध्य प्रदेश में महाशिवरात्रि से प्रारंभ होगी एवं नर्मदा पुरम में यह ज्योति शक्तिकलश यात्रा जून माह में निकली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से परम पूज्य गुरुदेव के विचारों एवं गायत्री माता को ग्राम ग्राम तक पहुंचाया जाएगा। आज वसंत पर्व पर इस यात्रा की विस्तृत जानकारी तहसील समन्वयक यूके सिंह ने प्रदान की। प्रति रविवार गायत्री शक्तिपीठ नर्मदा पुरममें प्रति रविवार 4 बजे से 5 बजे तक 1 घंटे की सामूहिक साधना गायत्री परिजनों द्वारा संपन्न की जाएगी इसका संकल्प वसंत पर्व पर सैकड़ों गायत्री परिजनों ने लिया।

error: Content is protected !!