---Advertisement---

शिक्षक दिवस पर विपिन जोशी स्मारक समिति ने किया 40 शिक्षकों का सम्मान

By
On:
Follow Us

शिक्षाविद, समाजसेवी अनंत गंगोला सरस्वती पुत्र सम्मान से नवाजे गए

इटारसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर पत्रकार एवं समाजसेवी प्रमोद पगारे द्वारा संस्थापित एवं प्रवर्तित विपिन जोशी स्मारक समिति ने मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के कुल 40 शिक्षकों और गुरुओं के पग पखारकर सम्मान किया। इस बार 41 वे वर्ष में 40 शिक्षकों का सम्मान किया है। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता राजीव वर्मा, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष राजौरिया भोपाल, मुख्य वक्ता डॉ अनंत गंगोला एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रतिभा विजय दुबे (काकू भाई), पूर्व सुधार न्यास अध्यक्ष अरविंद मालवीय, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।

आयोजन में अतिथियों ने विपिन जोशी स्मारक समिति के सदस्यों के साथ मिलकर शिक्षकों की महाआरती कर पद प्रक्षालन किया और ट्रॉफी, शॉल-श्रीफल, सम्मान पत्र एवं चलित ट्राफी देकर उन्हें सम्मानित किया।

सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजे अनंत गंगोला

संस्था का सर्वोच्च सम्मान संस्थापक प्रमोद पगारे द्वारा स्थापित सरस्वती पुत्र सम्मान अनंत गंगोला अहमदाबाद को प्रदान किया गया। श्री गंगोला समाज, शिक्षा और आदिवासी जनों के सशक्तिकरण के लिए प्रतीक के रूप में पहचाने जाते हैं। जिसके लिए उन्हें इस वर्ष सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। उनके साथ ही सम्मानित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वस्ति वाचन के साथ ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। अतिथि राजीव वर्मा ने अपने जीवन में शिक्षक की भूमिका पर उद्बोधन दिया। अतिथि मनीष राजौरिया, मुख्य वक्ता के रूप में अनंत गंगोला ने शिक्षकों एवं नागरिकों से संवाद किया। साथ ही अरविंद मालवीय एवं शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने भी संबोधित किया।

ऐसा सम्मान कहीं नहीं

संस्थापक, संरक्षक प्रमोद पगारे ने कहा शिक्षक सम्मान आपको हर जगह देखने को मिलेगा, लेकिन शिक्षकों का पद प्रक्षालन और महाआरती कर सम्मान केवल विपिन जोशी स्मारक समिति के कार्यक्रम में ही मिलेगा। अध्यक्ष अधिवक्ता रमेश के साहू ने कहा हमारी संस्था 41 साल से राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह करती आ रही है। देश, प्रदेश व जिले के विशेष योग्यता एवं प्रतिभा रखने वाले शिक्षकों का चयन किया जाता है। समिति की ओर से दिवंगत पूर्व गृह उपमंत्री मप्र शासन एवं आयोजन के कई वर्षों तक स्थाई अतिथि रहे स्व विजय दुबे (काकू भाई) को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

संतोष सरवरिया ने कहा कि यह शिक्षकों का सम्मान नहीं बल्कि उनके जीवन में दिये जाने वाले ज्ञान के प्रति कृतज्ञता है। समारोह को समिति सचिव विनीत चौकसे ने भी संबोधित किया। समिति में संतोष सरवरिया, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, शरद गुप्ता, चन्द्रप्रभा ठाकुर, सुधीर गोठी, मेघराज राठी, समिति के शरद गुप्ता, संतोष अग्रवाल, राजेश दुबे, पंकज राठौर, नीलेश जैन, अशोक मालवीय, अजय चौकसे, दर्शन तिवारी, केके सोनी, गोल्डी साहू, पं. आलोक शुक्ला, संजय साहू, हरीश अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल बब्लू, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, मंजू ठाकुर, अनुशा शर्मा, निशा साहू, नटवर पटैल, मनोज सारन, पूजा राजपूत, वंदना चौरे सहित अन्य का विशेष योगदान रहा। लायंस क्लब के पूर्व गर्वनर अनिल झा ने संचालन का दायित्व निभाया। आयोजन के प्रारंभ में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति स्वर मालिका म्यूजिक क्लास, इटारसी के शिष्यों द्वारा दी गई वहीं पंडित सरवन नगाइच के सानिध्य में स्वस्ति वाचन संपन्न हुआ।

इनको मिले सम्मान

सरस्वती पुत्र सम्मान अनंत गंगोला, ज्ञानगंगा सम्मान डॉ. रामकुमार चौकसे, विवेक सागर सम्मान राजेन्द्र सिंह राजपूत, कर्मा रत्न सम्मान श्रीमती कृष्ण साहू, अर्जुन सम्मान श्रीमती कमला जायसवाल, सांदीपनी सम्मान रमेश कुमार, विश्वामित्र सम्मान मनीषा टुटेजा, अक्षर दूत सम्मान पंकज द्विवेदी, मैथलीशरण गुप्त सम्मान उमा स्वामी, विशेष सेवा सम्मान रूशाली राय, कर्मवीर सम्मान डॉ.प्रतिभा जायसवाल, विवेकानंद सम्मान शिवकुमारी पटेल, विद्यारत्न सम्मान राजीव पटेल, कर्मयोगी सम्मान तृप्ति चौबे, ज्ञानपुंज सम्मान कविता दुबे, मदर टेरेसा सम्मान सुनीला फ्रेंकलिन, नागार्जुन सम्मान डॉ. नीरज विश्वकर्मा, द्रोणाचार्य सम्मान रामगोपाल शर्मा, चाणक्य सम्मान सुभाष चंदर, एकलव्य सम्मान अतुल महोबिया,महावीर सम्मान सुरभि जैन, बाबा साहेब अम्बेडकर सम्मान सारिका कटरे, शंकराचार्य सम्मान प्रिया देव, शिक्षा रत्न सम्मान भुनेश्वर मरकाम, आचार्यश्री सम्मान विजय राजपाल, सेवा सम्मान मोना चटर्जी, जमदग्नि ऋषि सम्मान श्रीमती रेखा शर्मा, दधीची सम्मान सत्यनारायण उपाध्याय, रानी दुर्गावती सम्मान डॉ. इंदर कुमार सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटैल सम्मान हितेश कुमार चौधरी, शिक्षा शिरोमणी सम्मान दीपक सोनी, आचार्य विद्यासागर सम्मान सुषमा परसाई, नर्मदा अपना सम्मान श्वेता राजपूत चौबे, परशुराम सम्मान नंदकिशोर गौतम, शिक्षा भूषण सम्मान संजना बैस, अमिताभ बैस, तिलक सम्मान अंशु अस्थाना, महर्षि गौतम सम्मान श्वेता वशिष्ठ, महाराणा प्रताप सम्मान सुषमा राजपूत, शिक्षा सैनानी सम्मान प्रेमलता उपाध्याय, भारतरत्न अम्बेडकर सम्मान कमल कुमार पवार को प्रदान किया गया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.