जीनियस प्लेनेट स्कूल में हुआ विवेक सागर का सम्मान

Post by: Rohit Nage

Vivek Sagar honored at Genius Planet School
  • एशियन चैम्पियनंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान हैं विवेक सागर

इटारसी। हाल ही में चीन में आयोजित एशियन चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड मैडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के उप कप्तान विवेक सागर प्रसाद को जीनियस प्लानेट स्कूल के सभागार में स्कूल मैनेजमेंट एवं शहर के अन्य खेल एसोसिएशन ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर पत्रकार कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव भारद्वाज भी उपस्थित रहे। विवेक सागर का स्वागत स्कूल संचालक जाफर सिद्दीकी, मनीता सिद्दीकी, प्राचार्य विशाल शुक्ला, स्कूल के संरक्षक मो. यूनिस सिद्दीकी एवं स्कूल समिति सदस्य जिला हॉकी संघ कोषाध्यक्ष सर्वजीत सैनी ने किया। शहर के विभिन्न खेल जिसमें इटारसी क्रिकेट संघ एवं लक्ष्य एकेडमी के सदस्य अमित जायसवाल, आरके पांडेय, चंचल पटेल, अतुल, फाइटर फुटबॉल क्लब के मेंटर निपुण गोठी, भागवत सिंह राजपूत, गोलू मालवीय, जिला बेडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष अरुण जायसवाल, सचिव शशांक चतुर्वेदी, कोच सावन भेरुआ, शशांक राव, उड़ान श्री वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक आशीष भदौरिया ने विवेक सगार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्कूल मैनेजमेंट ने भी विवेक सागर को शॉल श्री फल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

जिला बैडमिंटन संघ द्वारा विवेक को केसरिया साफा बांधा। विवेक ने स्कूल के बच्चों को मोटीवेट करते हुए कहा की खेल और स्टडी का संतुलन और जीवन में अनुशासन होना जरुरी है। यही संतुलन और अनुशासन जीवन में सफलता पाने का मंत्र है। शिव भारद्वाज ने इटारसी में वर्षों पहले हॉकी प्रतियोगिता और पुराने खिलाडिय़ों को याद करते हुए उनके खेल के बारे में बताया और विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर विवेक सागर से प्रेरणा लेना चाहिए। मौलाना यूनिस सिद्दीकी ने अमर ज्योति क्लब से जुड़े मैचों को याद किया और कुछ यादगार मैच के पल को याद किया। संचालन मनीता सिद्दीकी ने किया।

error: Content is protected !!