गर्ल्स कालेज में देखा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण

Post by: Rohit Nage

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय (Government Girls College) में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग की लाइव प्रसारण (Live Broadcast) का आयोजन किया। इस अवसर को साक्षी बनाने हेतु महाविद्यालय में समस्ता प्राध्याण, कर्मचारी एवं छात्राओं को यूटयूब चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया। कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में काफी उत्सुकता रही। भारतीय तिरंगा (Indian Tricolor) हाथ में रखकर महाविद्यालय की छात्राएं समय से पूर्व ही प्रसारण स्थल पर उपस्थित हुई।

प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा (Principal Dr. RS Mehra) ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का चंद्रयान-3 आज इतिहास रचने वाला है, यहं हर भारतीय के लिये गर्व का क्षण है। यह मिशन भारत को विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा। भौतिक शास्त्र विभाग के डॉ. शिरीष परसाई (Dr. Shirish Parsai) ने बताया चंद्रयान-3 के उद्देश्य हं कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की सुरक्षित एवं साफ्ट लैंडिंग कराना, रोवर को चंद्रमा पर भ्रमण का प्रदर्शन करना और यथास्थिति वैज्ञानिक प्रयोग करना। आपने लैंडर में उन्नत प्रौद्योगिकी तथा चंद्रमा पर लैंडिंग में होने वाली कठिनाईयो से संबंधित वैज्ञानिक तथ्यों से भी छात्राओं को परिचित कराया। प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा ने वैज्ञानिकों एवं समस्त देशवासियों को चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिये बधाई दी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!