वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ओल्ड पेंशन के लिए लड़ रहा है

Post by: Rohit Nage

West Central Railway Mazdoor Union is fighting for old pension
  • – मान्यता चुनाव के लिए संघ के नेताओं ने किया रेल कर्मियों से संपर्क

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ सीएंडडब्ल्यू लोको रनिंग शाखा के द्वारा आयोजित आम सभा सिक लाइन में आज सुबह 9 हुई जिसमें भोपाल मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन परमार, प्रशासनिक शाखा के अध्यक्ष जितेंद्र पटेल मंडल, कोषाध्यक्ष भागीरथ मीणा, मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी, लोको रनिंग सीएंडडब्ल्यू शाखा के अध्यक्ष संजय कैचे, सचिव आरके श्रीवास्तव, योगेश चौरे, गुलाब सरोदे, अर्जुन ऊटवार, राजेश यादव, रविंद्र चौधरी, सुनील तुकाराम सौरभ एवं सीएनडब्ल्यू के सैकड़ों युवा उपस्थित थे।

संघ के महामंत्री अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे के नेतृत्व में आज सुबह भोपाल मंडल से नितिन परमार और जितेन पटेल का आगमन हुआ। संकल्प यात्रा एवं 4,5,6, दिसंबर 20240 को होने वाले मान्यता के चुनाव को लेकर मीटिंग हुई। नितिन परमार ने कहा कि इसीसी बैंक में घोटाला है, लाल झंडा यूनियन ने अपने परिवार को एवं अपने बड़े नेताओं को ही ईसीसी बैंक में नौकरी लगाया है। एनपीएस और यूपीएस उमरावल पुरोहित और शिव गोपाल मिश्रा की देन है जबकि अशोक शर्मा तिरंगे झंडे के महामंत्री हर समय ओल्ड पेंशन स्कीम दिलाने रेलवे कर्मचारियों को के लिए लड़ रहे हैं, जितेद्र पटेल ने कहा कि क्या आवश्यकता थी कि कोटा में बैंक खुली। क्या इटारसी में ईसीसी बैंक की उप शाखा खुली, क्या किसी सीएंडडब्लयू के कर्मचारियों को नौकरी लगी?

आरके श्रीवास्तव ने अपने भाषण में कहा कि हमारी शाखा हर समय कर्मचारियों के लिए कार्य कर रही है और कार्य करती रहेगी। मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने कहा कि जितने भी संगठन हैं, उनका समायोजन तिरंगे झंडे में हो जाना चाहिए, क्योंकि आने वाले समय में लाल झंडा एवं दूसरे छोटे-छोटे संगठन समाप्त हो जाएंगे। महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में जो प्राइवेट फर्टिलाइजेशन भटनागर कंपनी के कुछ लोग थे, आज वही लाल झंडे के मुखिया बनकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। संचालन मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य नितिन ओंकार ने, समापन संजय कैचे ने किया। सभा के बाद नितिन परमार ने वॉशिंग साइडिंग इटारसी एवं लाइन पर कार्य ट्रैक मेन के साथ जनसंपर्क किया। उनके साथ मुजफ्फर खान, विष्णु, नीरज बनेतिया, चंपालाल, मनीष उमरिया, जितेंद्र चंदेल, वीरेंद्र बड़ोदिया, पूनम आशीष वर्मा, मनोहर, अतुल सरवर, सोनू वर्मा, ऋतुराज, रजत यादव, अनेक खड़े, योगेश लाल, दुर्गेश के साथ सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित थे।

error: Content is protected !!