होशंगाबाद। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य 28 मई तक किया जाएगा। जिला आपूर्ति नियंत्रक अनिल तंतुवाय (District Supply Controller Anil Tantuvay) ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा माह मई में असमायिक वर्षा के कारण उपार्जन कार्य बाधित होने एवं ई- उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने का अवसर प्रदान करने के लिए उपार्जन की तिथि 25 मई से बढ़ाकर 28 मई 2021 निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में 25 मई तक 74050 किसानों से 834224 मे टन गेहूं खरीदी की जा चुकी हैं। उपार्जित स्कंध का 813593 मेट्रिक टन का परिवहन हो गया है, साथ ही 69276 किसानों को 1417.20 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।
जिले में गेहूं उपार्जन कार्य अब 28 मई तक

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








