---Advertisement---

क्‍यों मनाया जाता हैं विश्व जनसंख्या दिवस जाने सम्‍पूर्ण जानकारी 2022

By
Last updated:
Follow Us

विश्व जनसंख्या दिवस क्‍यों मनाया जाता हैं, कैसे मनाया जाता हैं, महत्व, थीम, इतिहास, लक्ष्य जाने सम्‍पूर्ण जानकारी…

क्यों मनाया जाता हैं विश्व जनसंख्या दिवस (Why is World Population Day celebrated)

विश्व जनसंख्या दिवस दुनिया भर मे तेजी से बढ़ रही जनसंख्या की रोकथाम के लिए बनाया जाता हैं इस कार्यक्रम में प्रत्‍येक नागरिक को देश मे होने वाले जनसंख्या विस्फोट के बारे में बताया जाता हैं बढ़ती जनसंख्या से विश्व जिस विकट स्थिति की ओर बढ़ रही हैं सभी देशों को जागरूक करने के उद्देश्य से ही इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी हैं।

सन 1987 में विश्व की जनसंख्या 5 अरब (11 जुलाई,1987) थी  उस दिन से ही 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। वर्तमान समय मे पूरे विश्व में लगभग 7.9 बिलियन/अरब से भी अधिक लोग हैं जो कि बहुत ही जल्द 8 बिलियन पर आने वाले हैं। जिनमे से सबसे अधिक जनसंख्या चीन और भारत में हैं।

इन देशों में लगातार बढ़ रही जनसंख्या और उनसे संबंधित मुद्दे जैसे कि – परिवार नियोजन, लैंगिक समानता और पर्यावरणीय प्रभावों, मानवाधिकारों की चिंताओं आदि से जुड़े विभिन्न मुद्दों से संबंधित तथ्यों और जानकारियों पर इस दिन (विश्व जनसंख्या दिवस) ध्यान आकर्षित किया जाता हैं। साथ ही इसे नियंत्रित करने के लिए उपायों और तरीकों पर मंथन किया जाता हैं।

विश्व जनसंख्या दिवस कैसे मनाया जाता हैं (How is World Population Day celebrated)

इस दिन बढ़ती जनसंख्या के मुद्दों पर लोगों का ध्यानाकर्षण करने के लिये विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित राष्‍ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर  किया जाता हैं साथ ही कई सेमिनार, शैक्षिक प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर वितरण, भाषण, कविता, चित्रकारी, नारें, विषय  के द्वारा खबर फैलाना के लिए किये जाते हैं।

यह भी पढें : स्वस्थ रहने के लिए इन 20 नियमों का प्रतिदिन पालन करें 

विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व (World Population Day Significance)

विकास की ओर तेजी से भागती दुनिया के कई देशों के लाखों लोगों के पास अभी भी रोजगार नहीं हैं शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं की अधिक कमी हैं जनसंख्या पर रोक लगाकर लोगों के जीवन स्तर को सुधारा जा सकता हैं इसके साथ ही गरीबी, अशिक्षा, नागरिक अधिकार समेत बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दिया जा सकता हैं।

जनसंख्या तेजी से बढ़ने की वजह से गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी और प्रदूषण से होने वाली बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं जनसंख्या पर लगाम लगाकर लोगों के जीवन स्तर को सुधारा जा सकता हैं विश्व जनसभा दिवस पर इस सब चीजों को लेकर लोगों को जागरुक किया जाए इसकी यही मकसद हैं।

विश्व जनसंख्या दिवस 2022 की थीम (World Population Day 2022 Theme)

विश्व जनसंख्या दिवस 2022 की थीम 8 बिलियन की दुनिया सभी के लिए एक लचीला भविष्य की ओर सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना हैंं। इस थीम का अर्थ और उद्देश्य साफ हैं कि दुनिया की आबादी 8 बिलियन के आंकड़े तक पहुंच चुकी हैं और अब हम सभी के लिए बहुत जरूरी हो गया हैं कि बेहतर भविष्य के लिए जनसंख्या नियंत्रण के उपायों को अपनायें, और जागरूकता फैलाएं।

कैसे बिगड़ रहा है संतुलन 

  • बढ़ती जनसंख्या की समस्या के कारण उत्पादन में वृद्धि के बावजूद भी भोजन की उपलब्धता में कमी आ रही हैं।
  • भोजन की गुणवत्ता और असमान वितरण के कारण भूख और मृत्यु दर बढ रही हैं।
  • बढ़ती जनसंख्या के प्रति व्यक्ति चिकित्सा व शिक्षा की सुविधाएं और सेवाएं मे कमी रही हैं।
  • लगातार बिजली और पीने योग्य पानी की कमी बढ़ती जा रही हैं।
  • महंगाई  भी बढ़ती जा रही हैं।
  • रोजगार के अवसर घट रहे हैं।
  • औद्योगिक और शहरी कचरा बढ़ रहा है, साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ रहा हैं।
  • जनसंख्या विस्फोट से प्राकृतिक संसाधनों की कमी हो रही हैं, वहीं ग्लोबल वार्मिंग का असर बढ़ने प्रकृति का ऋतु चक्र बिगड़ गया हैं।

विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास (History of World Population Day)

पूरे विश्व में बढती जनसंख्या की ओर लोगों की जागरुकता को बढ़ाने के लिये इसे मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की संचालक परिषद के द्वारा वर्ष 1989 में इसकी पहली बार शुरुआत हुई। संयुक्त राष्ट्र संघ ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता प्रकट की हैं इसके बाद 11 जुलाई 1989 को संयुक्त राष्ट्र में बढ़ती जनसंख्या को काबू करने और परिवार नियोजन को लेकर लोगों में जागरुकता लाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विश्व जनसंख्या दिवस को मनाने का लक्ष्य

  • तर्कसंगत और युवा अनुकूलन उपायों के द्वारा अनचाहे गर्भ से बचने के लिये युवाओं को शिक्षित करना चाहिये।
  • समाज से लैंगिकता संबंधी रुढ़िवादिता को हटाने के लिये लोगों को शिक्षित करना।
  • समय से पहले माँ बनने के खतरे को लेकर लोगों को शिक्षित करना।
  • लड़कियों के अधिकारों को बचाने के लिये कुछ असरदार कानून और नीतियों की माँग हो।
  • लड़के-लड़कियों की एक-समान प्राथमिक शिक्षा तक पहुँच हो।

विश्व जनसंख्या दिवस विशेष (world population day special)

विश्व जनसंख्या दिवस एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का जागरूकता अभियान हैं, जिसे दुनिया भर में मनाया जाता हैं ताकि जागरूकता मिसन के तौर पे लोगो को जनसँख्या में हो रहे वृद्धि के खिलाफ जागरूक किया जा सके, एवं साल-दर-साल इस विस्फोट का कारण जानने के साथ-साथ पूरी मानव बिरादरी की बड़ी गलती को हल करने का समाधान हासिल हो सके।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.