रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

युवा कांग्रेस ने लिया विवेकानंद के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प

इटारसी। आज स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शशांक बैस गोल्डी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद जो आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे।

इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष अर्जुन भोला, प्रतीक मालवीय, हिमांशु बाबू अग्रवाल, सौम्य दुबे, प्रणीत मिश्रा, मयंक चौरे, पंकज राजपूत, अभिषेक ओझा, जयदीप महालहा, वैभव शर्मा, नमन पटेल, गोपाल नामदेव, अनुराग नोरिया, राजा कनोजिया, आदित्य पटेल, शुभम बड़कुर, सचिन तिवारी सहित अन्य लोग मौज़द थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News