युवा मांझी समाज संगठन ने किया शिक्षा एवं खेल में जिला प्रतिभाओं का सम्मान

Rohit Nage

इटारसी। आज रविवार को ईश्वर रेस्टोरेंट (Ishwar Restaurant Nyas Colony) न्यास कालोनी में युवा मांझी समाज संगठन ने शिक्षा एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 40 से अधिक प्रतिभाओं को श्री निषादराज (Shri Nishadraj) प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया। सभी को सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र दिये।

संगठन के अध्यक्ष संतोष रायकवार (Santosh Raikwar) ने बताया कि मुख्य अतिथि सुभाष रायकवार (Subhash Raikwar) वरिष्ठ समाजसेवी एवं अध्यक्ष निषादवंशीय मछुआ समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन समिति भोपाल उपस्थित हुए। विशेष अतिथि विक्रम बाथम (Vikram Batham) मत्स्य विभाग मंत्रालय भोपाल थे। संगठन में पवन रायकवार (Pawan Raikwar) नर्मदापुरम को शिक्षा प्रकोष्ठ, राजेश रायकवार (Rajesh Raikwar) नर्मदापुरम को खेल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया। स्वागत उद्बोधन संरक्षक रोहित रायकवार (Rohit Raikwar) ने किया। अध्यक्षता महेश रायकवार (Mahesh Raikwar) ने की।

मुख्य अतिथि सुभाष रायकवार ने बताया कि भोपाल में मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी संगमरमर की श्री राम सीता लक्ष्मण के साथ श्री निषादराज एवं केवट महाराज की प्रतिमा सभी समाजिक बन्धुओं के सहयोग से स्थापित होने जा रही है। छात्र-छात्राओं से कहा कि जिस क्षेत्र में आपकी रुचि है, उसमें कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ें। विशेष अतिथि विक्रम बाथम छात्र छात्राओं को शिक्षा में सहयोग करने को कहा। कार्यक्रम मं सीताराम रायकवार, रमेश चौरासिया, स्वतंत्र कश्यप, अशोक मासाब, आलोक रायकवार नंदकिशोर संतोरे, अनिल रायकवार, कैलाश रायकवार, विजय रायकवार ने भी अपने विचार रखे। संचालन मोहन रायकवार रायकवार ने तथा आभार रजत रायकवार रायकवार ने किया।

इनका सम्मान

कक्षा 5 वी दिव्यानी कहार नर्मदापुरम 81 प्रतिशत, तनिष्का रायकवार इटारसी 80 प्रतिशत, भूमि रायकवार इटारसी 80 प्रतिशत रोली केवट इटारसी 80 प्रतिशत। कक्षा 8 वी भावना केवट नर्मदापुरम 92 प्रतिशत, जानकी कहार नर्मदापुरम 89 प्रतिशत, आरूषि कहार नर्मदापुरम 85 प्रतिशत, योगेश कहार नर्मदापुरम 85 प्रतिशत, देवू कुमार वनछोडिय़ा। कक्षा 10 वी रिध्दिमा रायकवार नर्मदापुरम 96 प्रतिशत, पंकज रायकवार इटारसी 90 प्रतिशत, सृष्टि रायकवार नर्मदापुरम 87 प्रतिशत, राधिका रायकवार नर्मदापुरम 86 प्रतिशत, हितार्थ मांझी नर्मदापुरम 81 प्रतिशत, मोहित केवट नर्मदापुरम 80 प्रतिशत। कक्षा 12 वी डोली रायकवार नर्मदापुरम 85 प्रतिशत, मोनिका रायकवार नर्मदापुरम 81 प्रतिशत, दिव्या रायकवार 80 प्रतिशत, महक मांझी नर्मदापुरम 77 प्रतिशत।

खेल प्रतिभा का नाम

केन्द्रीय विद्यालय संगठन भोपाल की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय एसपीएम की छात्रा कुमारी भारती कहार सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए 03 गोल्ड मैडल तैराकी में प्राप्त करने वाली खिलाड़ी को उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान किया। वन-डे कॉम्पिटिशन एक्जाम में सेलेक्शन वाली दो छात्राओं का सम्मान, कु. हेमन्तिका चौरासिया का मध्यप्रदेश पुलिस में और कु. अंकिता का आर्डिनेंस फैक्टी में सलेक्शन पर गौरव सम्मान किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!