इटारसी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन आज 25 दिसंबर को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। नगर मंडल इटारसी के सदस्यों ने रोटरी वृद्धाश्रम में फल वितरित कर स्वर्गीय बाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर इटारसी मंडल में निवासरत पार्टी के जिला, मंडल एवं समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने किया। उद्बोधन पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी एवं दीपक हरिनारायण अग्रवाल ने दिया। आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित ने किया। अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए नगर मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने कहाकि वे जनसंघ के संस्थापक सदस्य, हिंदी कवि, पत्रकार एवं प्रखर वक्ता थे।
इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री ऋषि दुबे, मुकेश मैना, पार्षद रेखा मालवीय, भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, शिवकिशोर रावत, यज्ञदत्त लालू गौर, लीलाधर नामदेव, रामजीवन वर्मा, संजय खंडेलवाल, कुलदीप रावत, गोविंद बांगड़, रंजीत चावला, पूरन मेषकर, शैलेष ओसवाल मंटू, राजा तिवारी, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र दुबे, वीरेंद्र मथुरिया, प्रशांत मनवारे, प्रदीप रैकवार, रोहित अहिरवार, अनुज कुरेरिया, जित्तू भदौरिया, प्रशांत सरकार, सुनील गौर, पप्पू कुरेले, महेश, अमित जैन, तरुण कुमार, विवेक सिंह, विकास यादव, शैलेश योना महिला मोर्चा से राधा मैना एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
अटल जी के जन्मदिन पर फल वितरित किये
For Feedback - info[@]narmadanchal.com