अनुमान : सोमवार को मानसून की होगी दस्तक

इटारसी। मानसून का इंतजार कर रहे किसानों और आमजन के लिए सोमवार को राहत की बारिश होने की खबर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार शाम तक मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक होने के आसार हैं। अभी यह विदर्भ से सटे मप्र के मुहाने पर है। शनिवार को मानसून दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र को पूरा कवर करता हुआ विदर्भ से छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिसा, पश्चिम बंगाल तक पहुंच चुका है।
मौसम केंद्र के अनुसार मानसून की चाल अच्छी है। इसे बैक प्रेशर भी मिल रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोमवार शाम या उससे पहले भी मध्य प्रदेश में छा सकता है। अगले सप्ताह के आखिरी तक ये पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लेगा। मानसून की आने के पूर्वानुमान के साथ ही कृषि विभाग ने भी किसानों के लिए सलाह जारी कर दी है। बता दें कि होशंगाबाद जिले में गत 22 जून की प्रात: 8 बजे तक कुल 2.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Royal
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!