---Advertisement---

निःशुल्क आन लाइन प्रशिक्षण 10 जुलाई से

By
Last updated:
Follow Us

(सुनील सोन्हिया की विशेष रिपोर्ट)
अंजना वेलफेयर सोसाइटी समिति एक सात दिवसीय 21 घंटे का आन लाइन निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम में देश विदेश से काफी बड़े-बड़े संगीत जगत के लोग जुड़े हैं, जो अंजना वेलफेयर सोसाइटी समिति के होने वाले इस कार्यक्रम में अपने कुछ अनुभव, कुछ कला जगत के गूढ़ रहस्य और साथ ही साथ ट्रेनिंग भी देंगे। अंजना वेलफेयर सोसाइटी समिति ने आराधना नाम से यह ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू किया है जिसका लक्ष्य है कि वह ज्यादा से ज्यादा कलाकारों के अंदर सुंदर कलात्मक गुण विकसित करा पाए और इस कोविड-19 के भयावह समय के लिए उनको हिम्मत साहस से कैसे आगे बढ़ना है इस कला जगत में यह मार्गदर्शन मिल पाए। समिति की सेक्रेटरी कथक नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इसमें आवेदन करना कलाकारों के लिए बहुत ही सरल है। उन्हें फेसबुक पेज पर या ईमेल आईडी पर अपनी क्लासेज के लिए जो की पूरी तरह से निशुल्क है उन पर रजिस्टर्ड करना है और 7 दिन के लिए म्यूजिक और मोटिवेशनल गुरु डॉक्टर योगेंद्र कुलश्रेष्ठ एवं आलोक अविरल है।
इस कार्यक्रम में संगीत जगत के बड़े-बड़े नाम जैसे भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, संगीत नाटक अकादमी अवार्ड कथक गुरु श्रीमती गीतांजलि लाल, मोहित लालवानी बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर एवं भारतीय शास्त्रीय गायक अविनाश कुमार जो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवं देश विदेश में परफॉर्मिंग कलाकार है। रितिका पांडे राष्ट्रपति अवॉर्डी, इंडियन आईडल फेम फतेह अली खान अंतर्राष्ट्रीय सितार वादक और भी कई सितारे संगीत जगत के इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़े हैं।
संस्था के अध्यक्ष मनीष कुलश्रेष्ठ ने यह बताया कि हम इस प्लेटफार्म को वर्ल्ड वाइड जोड़ रहे हैं या 21 घंटे का कार्यक्रम जो भी कलाकार आराधना से जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम 10 जुलाई से शुरू होगा और इसके रजिस्ट्रेशन जो की पूर्णता फ्री है। आप अंजना वेलफेयर सोसाइटी की वेबसाइट या फेसबुक पेज पर जाकर रजिस्टर्ड कर सकते हैं। यह कार्यक्रम संस्कार भारती और कुछ सेटेलाइट चैनल पर भी लाइव होगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.