होशंगाबाद। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (west central railway employees union) ने युवा जोड़ो, जन जागरण अभियान के अंतर्गत आज होशंगाबाद में पीडब्ल्यूआई ऑफिस (PWI OFFICE) परिसर में एनपीएस के अंतर्गत आने वाले सभी यूथ ट्रैकमैन कर्मचारियों को यूनियन का पिटीशन (petition) दिया एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पीडब्ल्यूआई(Pwi) नीलम, यूथ विंग महामंत्री प्रीतम तिवारी, रविंद्र चौधरी, संतोष शुक्ला, देवेंद्र खाड़े आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन संतोष शुक्ला ने किया। उद्बोधन में प्रीतम तिवारी ने युवाओं को संबोधित कर एनपीएस, डीए फ्रिज, लार्जेस स्कीम के बारे में युवाओं को समझाया एवं आने वाले समय में एनपीएस (NPS) समाप्त करने के लिए युवाओं को एक होना चाहिए उसका संकल्प दिलाया। आज एक मीटिंग (Meeting) होशंगाबाद के पीडब्ल्यूआई कार्यालय परिसर में सुबह 8 बजे से रखी गई। इस अवसर पर डब्ल्यू सीआरईयू (WCREU) के प्रवक्ता एवं युवा महामंत्री प्रीतम तिवारी ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इस मीटिंग में मुख्य बिंदु न्यू पेंशन स्कीम (new pension scheme) को लेकर एवं रेल कर्मचारियों को शिफ्ट के दौरान हो रही समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई, मुख्य मांगों में एनपीएस को स्क्रेप करके गारंटीड पेंशन स्कीम लाना, पीएफ कटौती का लाभ देना, एनपीएस कर्मचारियों की मृत्यु के मामले में पेंशन निधि के प्रति उनके योगदान राशि की वापसी वृद्धि के साथ भुगतान करना एवं पुरानी परिभाषित पेंशन योजना के अन्य सभी लाभ एनपीएस कर्मचारी के लिए देने होंगे।
पीडब्ल्यूआई कार्यालय परिसर में रेलकर्मियों की हुई मीटिंग


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







