सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुई सोपास की जिला बैठक
होशंगाबाद। निजी स्कूलों की आरटीई की फीस प्रतिपूर्ति, ऑनलाइन क्लासेस और स्कूल की बदहाली को देखते हुये अभिभावकों द्वारा 30 जून तक ट्यूशन फीस जमा कराने के जैसे मुद्दों को लेकर आज सोपास की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन होशंगाबाद के एक निजी स्कूल में किया। बैठक में होशंगाबाद विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के माध्यम से अपनी बात को मुख्यमंत्री को पहुंचाने एक ज्ञापन भी दिया। बैठक में जिले के लगभग 35 स्कूल संचालकों ने स्कूल बंद होने के कारण आ रही समस्याओं को रखा।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सोपास प्रदेश अध्यक्ष आशीष चटर्जी व प्रदेश संगठन मंत्री रवि राजपूत ने स्कूलों को आ रही विभिन्न समस्याओं को संक्षिप्त में बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण पणीकर, जिलाध्यक्ष आलोक राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री आलोक गिरोटिया, कमलेश कुशवाह, प्रशांत जैन, चरण सिंह राठौर, आशुतोष शर्मा, राकेश दुबे, अनीस सराठे ने आ रही समस्याओं को बताया।
ये समस्याएं आयी सामने
ऑनलाइन कक्षाओं के आधार पर अभिभावकों को ट्यूशन फीस के बिना विलंब भुगतान करने, आरटीई के बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति 19-20 तक पूर्ण भुगतान करने, आ रहे कर्मचारियों और शिक्षकों के भुगतान में सरकार के सहयोग बावत, वाहन की किश्तों में रियायत, प्राइमरी कक्षाओं को भी सुरक्षा के साथ खोलने जैसे विषयों को प्राथमिकता से उठाया गया। बैठक में उपस्थित विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने समस्याओं के समाधान और इसे संबंधित विभाग तक पहुंचाने का पूर्ण आश्वासन दिया और विशेष रूप से स्कूलों की परेशानी के इस दौर में बिना विलंब आरटीई के पैसे के निराकरण की बात कही।
बैठक में डॉ आशुतोष शर्मा, प्रशांत जैन, जिला अध्यक्ष आलोक राजपूत, प्रदेश संगठन मंत्री रविशंकर राजपूत, कार्यालय मंत्री कमलेश कुशवाहा और आलोक गिरोटिया, ग्रामीण जिलाध्यक्ष तेजराम गौर, प्रकाश चौरे, वेंकटेश राव, राकेश दुबे, राकेश देवासकर तथा सभी संचालक उपस्थित रहे।
लॉकडाउन से उपजे संकट पर किया मंथन


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








