इटारसी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विजयदशमी पद संचलन गुरुनानक जयंती के दिन गांधी मैदान से निकाला गया। इसमें शहर के सैंकड़ों स्वयं सेवकों ने भाग लिया।
आरएसएस का पद संचलन गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर कैथोलिक चर्च के सामने से होता हुआ श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर परिसर लक्कडग़ंज आया। यहां पर जोरदार आतिशबाजी के साथ पद संचलन कर पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद यहां से पथ संचालन शहर के अन्य प्रमुख मार्गों से होता हुआ गांधी मैदान में ही संपन्न हुआ।
लक्कडग़ंज स्थित श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे, सचिव जितेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, सदस्य सुनील दुबे, मांगीलाल पड़ीहार, महेंद्र पचौरी ने पद संचलन कर पुष्प वर्षा की।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
आरएसएस के पद संचलन पर पुष्पवर्षा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com