इटारसी। शनिवार रात 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा आर्मी जवान रोहित दुर्गा हनुमान मंदिर के पास अचानक गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस के एएसआई महेश जाट और आरक्षक गुलशन सोनी ने घायल जवान को सरकार अस्पताल पहुंचाया। हादसे में जवान के बाएं पैर का पंजा कट गया वहीं सिर में भी गंभीर चोट आईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। घायल जवान सेक्टर 31 फरीदाबाद का निवासी है। वह मथुरा में आर्मी में पदस्थ है। जवान शिर्डी से दिल्ली जा रहा था। घायल जवान ने पुलिस को बताया कि बाथरूम जाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। हालांकि हालत गंभीर होने के बाद उसे रैफर कर दिया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
आर्मी जवान ट्रेन से गिरकर घायल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com