कमलेश बने खेल प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी जिला खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव मिश्रा ने अपनी टीम घोषित कर दी है। इटारसी के उत्तर बंगलिया निवासी कमलेश बाबरिया को जिला खेल सहसंयोजक बनाया गया है। श्री बाबरिया ने उनके मनोनयन के लिए विस अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, जिला खेल प्रकोष्ठ संयोजक संजीव मिश्रा को धन्यवाद दिया। बाबरिया के जिला सह संयोजक बनाए जाने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री एवं पार्षद प्रियंका चौहान व वार्डवासियों ने बधाई दी है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!