---Advertisement---

कलेक्टर श्री सिंह ने की किल कोरोना अभियान की समीक्षा

By
On:
Follow Us

गर्भवती माताएं एवं बच्चे टीकाकरण से वंचित न रहें :कलेक्टर
होशंगाबाद। कलेक्टर धनंजय सिंह ने अभियान के रूप में गर्भवती माताओं एवं बच्चो का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश विकासखंड केसला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निरीक्षण के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि गर्भवती माताएं व बच्चे टीकाकरण से वंचित न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (Pradhanmantri Matra Vandana Yojna) व एएनसी (ANC) पंजीयन का कार्य का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने विकासखंड केसला में किल कोरोना (Kill Corona) अभियान की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य दल को निर्देशित किया कि कोविड-19 बीमारी की ट्रांसमीसन चेन(transmission chain)  को तोडऩे और आमजन को कोविड-19 बीमारी से बचाव हेतु संचालित किल कोरोना अभियान अंतर्गत घर-घर जाकर अच्छी तरह से सर्वे (survey) एवं स्क्रीनिंग (screening) का कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सर्वे से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.