इटारसी। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की नर्इ कार्यकारिणी गठित की गर्इ। समिति की बैठक में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक परंपरागत आस्था व उत्साह से मनाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव समिति की नर्इ कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष सौरभ जैन राजा, कोषाध्यक्ष रवि सुभाष जैन व प्रवक्ता शैलेष जैन मनोनीत किए गए। अध्यक्ष ने समिति सदस्यों की मौजूदगी में कार्यकारिणी का विस्तार किया। समिति में सचिव अतुल जैन रपरिया, उपाध्यक्ष अरविंद जैन आरएमएस व नीलेश जैन रेनबो, सह सचिव अमित जैन होंगे।
पहली लाइन में होटल प्रतिष्ठा में समिति की बैठक में महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गर्इ। इस साल समाज के युवा पर्यावरण व अहिंसा का संदेश लेकर साइकल रैली निकालेंगे। मुख्य मार्गों पर भगवान महावीर के संदेशों के बैनर लगाए जाएंगे। ओडोटोरियम में सांस्कृतिक आयोजन होगा। अन्य आयोजन की रूपरेखा अगली बैठक में तय होगी। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों सहित संजय शिखरचंद जैन, जिनेंद्र जैन, अनिल जैन, प्रकाश मोदी, एड. दीपक जैन, पंकज जैन, अजित जैन, सौरव जैन, सागर जैन सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
क्रिकेट मैच 2 को
श्री महावीर जैन समिति की पहली वर्षगांठ पर रविवार 2 फरवरी को न्यास कालोनी में महावीर जैन हायर सेकंडरी स्कूल मैदान पर सुबह 10 बजे से खेल प्रतियोगिताएं होगी। इसमें दोनों समितियों के पदाधिकारी व सदस्य हिस्सा लेंगे। कुर्सी दौड़ व गायन के बाद महावीर जैन समिति और जन्म कल्याणक समिति के बीच क्रिकेट मैच दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।