इटारसी। पाश्र्व गायक किशोर कुमार के पुण्य स्मरण दिवस पर संगीतप्रेमियों के संगठन म्यूजिक लवर्स के तत्वावधान में कार्यक्रम किशोर दा कमाल के का आयोजन 13 अक्टूबर, शनिवार की शाम 6:30 से रात 10 बजे तक गांधी स्टेडियम के पास स्थित कविवर भवानी प्रसाद मिश्र संस्कृति भवन (ऑडिटोरियम) में किया गया है।
संगीतमय कार्यक्रम में किशोर कुमार के गाये गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम में आर्यन्स ग्रुप मुंबई के कलाकार सदू आर्यन्स और भोपाल के कलाकार इंडियन आइडॉल फेम निखिल तिवारी की विशेष प्रस्तुति रहेगी। इसके अलावा स्थानीय गायक भी पहले चरण में अपनी गायकी का हुनर दिखाएंगे। ग्रुप म्यूजिक लवर्स के सदस्यों ने संगीत प्रेमियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए कहा है कि शहर को मिले ऑडिटोरियम में यह पहला संगीतमय कार्यक्रम है, इसे सुनने अवश्य पधारें।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
किशोर दा कमाल के, का आयोजन 13 को
For Feedback - info[@]narmadanchal.com