इटारसी/होशंगाबाद। उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह ने आज बाबई क्षेत्र के कढ़ईया, शुक्करवाड़ाखर्दु आदि गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्रों में तौलकांटे, बारदाना, श्रमिकों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने उपार्जन केन्द्र में सोशल डिस्टेसिंग के मानकों का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है। अब किसान अपनी उपज लेकर पहुंचने लगे हैं। आज ग्रामीण अंचलों में बने गेहूं खरीद केन्द्रों पर किसानों ने पहुंचकर अपनी उपज की बिक्री की। शुक्रवार को गोंची तरोंदा केन्द्र पर 10 किसानों से 253.50 किलो गेहूं खरीदा गया। यहां दो दिन में 794 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। सुखतवा के केन्द्र पर आज 9 किसानों से 492 और अब तक कुल 511 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। ग्राम भट्टी में आज 5 किसानों से 150 और अब तक कुल 186 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। केसला में आज पांच किसानों से 117 और दो दिन में कुल 12 किसानों से 248 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। ग्राम जमानी में आज सात किसानों से 181.50 और अब तक 383.50 क्विंटल की खरीदी हो चुकी है। बिछुआ में अब तक कुल 151 क्विंटल, ब्यावरा में आज एक सेंटर पर 8 किसानों से 144, दूसरे पर 4 किसानों से 69 क्विंटल और तीसरे सेंटर पर 5 किसानों से 71 और चौथे सेंटर पर चा किसानों से 7 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
रामपुर में 4 किसानों से 15 क्विंटल, सनखेड़ा में 9 किसानों से 225 क्विंटल, भीलाखेड़ी में 4 किसानों से 60 क्विंटल, रैसलपुर उपमंडी में 5 किसानों से 84 क्विंटल, रैसलपुर समिति के बिन्द्रा फ्लोर मिल केन्द्र एक पर 3 किसानों से 72 और दूसरे केन्द्र पर 3 किसानों 49 क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
किसान पहुंचने लगे गेहूं खरीद केन्द्रों पर

For Feedback - info[@]narmadanchal.com