इटारसी। जिला हॉकी संघ की एक बैठक शनिवार की शाम को संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर ने की। बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यकारिणी विस्तार के लिए अध्यक्ष श्री तोमर को ही अधिकृत किया है।
जिला हॉकी संघ की बैठक में अखिल भारतीय महात्मा गांधी कप हॉकी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए नगर पालिका के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में आय-व्यय की जानकारी प्रस्तुत की गई। शहर के उदीयमान खिलाड़ी सुंदरम सिंह राजावत का जूनियर इंडिया कैंप में सलेक्शन होने पर सम्मान किया गया। सुंदरम इंडिया कैंप में शामिल होने के लिए बैंगलोर रवाना हो रहे हैं। बैठक में अध्यक्ष श्री तोमर के साथ ही वरिष्ठ खिलाड़ी एससी लाल, कन्हैया गुरयानी, रविन्द्र जोशी, शेख नियाज, अरुण राबर्ट, जयराज सिंह भानू, सर्वजीत सिंह सैनी, इदरीश खान, साजिद मलिक, रवि हरदुआ, मनीष कोलते सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष करेंगे कार्यकारिणी विस्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com